Girl Created Ruckus Her Boyfriend House: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती अचानक अपने प्रेमी के दरवाजे पर पहुंच गई। इतना ही नहीं प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई और जमकर हंगामा कर दिया। लड़के वालों ने हंगामे को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंच गई। पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को थाने ले आई। समझाया गया, लेकिन प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ी रही।
एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
पुलिस ने बताया कि किशोरी का गांव के ही एक युवक से करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से फोन पर बातें करते थे। दोनों की प्रेम कहानी की भनक लगने पर परिवार वालों ने आपत्ति जताई। प्रेमी से मिलने पर रोक लगाने लगे। जिससे मजबूर होकर किशोरी सोमवार सुबह युवक के घर पहुंच गई और युवक से शादी करने की जिद करने लगी। किशोरी के माता पिता भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी को घर लाने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी जिद पर अड़ी रही। युवक के परिवार वालों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
लड़की की जिद से परेशान होकर युवक के परिजन ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची ने दोनो पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश लेकिन युवती अपनी जिद पर अडी रही, जिसके बाद पुलिस किशोरी व युवक को थाने ले आई। थाने जाने के बाद भी युवती ने काफी देर तक हंगामा किया, हालांकि पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया। इस मामले के संबंध में थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
UP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 hr agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
3 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
4 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
4 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
6 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
6 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
17 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
21 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines