Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस ने एक केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया भी किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के गिरोह के खिलाफ पूरे देश में 6100 से ज्यादा शिकायतें हैं, जबकि 280 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
41 फर्जी वेबसाइट बनाईं
समाचार एजेंसी और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ समय से शातिरों ने केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर 41 फर्जी वेबसाइट बनाईं। इसके बाद लोगों पेमेंट लेने के बाद फर्जी टिकट थमा दिए गए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अभी तक सामने आया है कि आरोपियों ने करीब 1400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
बिहार के रहने वाले हैं तीन आरोपी
आरोपियों की तलाश में उत्तराखंड के डीजीपी ने एसटीएफ और साइबर सेल को लगाया था। टीमों ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि तीनों लोग बिहार के नवादा क्षेत्र के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश भी कर रही है।
डीजीपी ने दी ये जानकारी
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के बहाने चारधाम यात्रा तीर्थयात्रियों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। हेली टिकट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के अलावा, उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने देशभर में की गई 1400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का भी पर्दाफाश किया है।
किस राज्य में कितने केस?
डीजीपी ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड में 5, यूपी में 56, तेलंगाना में 112, दिल्ली में 18, गुजरात में 11, तमिलनाडु में 15, हरियाणा में 09, बिहार में 8, कर्नाटक में 8 और महाराष्ट्र में 7 केस दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
54 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
10 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines