Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित हल्दी कला गांव में 6 साल के बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इंडस्ट्रियल एरिया की पुलिस और प्रयागराज पुलिस के ट्रांस-यमुना स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के कर्मियों ने आरोपी को 3 दिन के अथक प्रयास के बाद पकड़ लिया। 6 साल के बच्चे को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाला आरोपी भी महज 13 साल का एक लड़का है। जांच के दौरान पता चला कि लड़के ने 6 साल के बच्चे को कुकर्म का विरोध करने की वजह से मारा। हत्या की गुत्थी सुलझने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़के को इंडस्ट्रियल एरिया में रेलवे ओवरब्रिज के पास से हिरासत में लिया गया है। आरोपी ने इस वारदात को 27 दिसंबर को अंजाम दिया था। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि घटना वाले दिन वह बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन बच्चा इसका विरोध करने लगा, जिसकी वजह से वह अपनी कोशिश में नाकाम हो गया। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने पास रखी ईंट से बच्चे को मारना शुरू कर दिया है। इस हमले से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के VIP अस्पताल में मुर्दे को वेंटिलेटर पर रख पैसा वसूलने का आरोप
आरोपी का कबूलनामा
पुलिस ने बताया कि आरोपी कक्षा 5 का छात्र है। वह पीड़ित बच्चे के साथ एक ही स्कूल में पढ़ता था। इसके अलावा वह बच्चे के साथ खेलता भी था। घटना वाले दिन भी वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा कुछ दूर चला गया। इसके बाद आरोपी लड़का बच्चे को एक सुनसान जगह पर ले गया और यहां वारदात को अंजाम दिया।
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
49 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
6 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
19 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines