उत्तर प्रदेश के अमरोहा की एक लव स्टोरी आजकल खूब सुर्खियों में है। 2 निकाह करने वाली 26 साल की शबनम 17 साल के शिवा के इश्क में ऐसे पड़ी कि उसने अपने पति तौफीक और 3 बेटियों को छोड़कर शिवा से मंदिर में शादी रचा ली। शादी से पहले उसने धर्म बदलकर अपना नाम शिवानी रख लिया।
शबनम के पति ने भी उसे तलाक दे दिया और कहा कि जाओ अपनी जिंदगी जी लो। शिवा के मां-बाप ने पंचायत बुलाई तो उसमें भी यही फैसला हुआ कि शबनम की जिंदगी है, वह जिसके साथ चाहे उसके साथ रह सकती है। शबनम के दूसरे पति का घर शिवा के घर से महज 50 मीटर दूर है। आइए जानते हैं कि आखिर शिवा के प्यार में कैसे पड़ी शिवानी?
शबनम के पति का हादसे में खराब हुआ हाथ
मामला अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र का है। शबनम का पहला निकला अमरोहा में हुआ था, लेकिन किसी कारण से वह शादी टूट गई। दूसरी शादी साल 2016 में सैद नगली के तौफीक से हुई, जिससे उसकी 3 बेटियां हैं। 14 साल पहले एक सड़क हादसे में तौफीक का एक हाथ खराब हो गया था।
एक साल पहले फिर तौफीक का एक्सीडेंट हो गया तो हाथ ने बिल्कुल काम करना बंद कर दिया। इसलिए तौफीक ई-रिक्शा चलाने लगा, लेकिन उससे घर चला मुश्किल हो गया था। इन्हीं दिनों शबनम की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले शिवा हो गई। शिवा 17 साल का है और 12वीं में पढ़ता है। बातें करते-करते दोनों की दोस्त हो गई और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।
यह भी पढ़ें:पत्नी के कमरे से आवाजें सुन बुलाई पुलिस, झांसी में सामने आई थोड़ी-सी बेवफाई
पति ने तलाक और शादी की दी परमिशन
शबनम उर्फ शिवानी और शिवा ने बताया कि उन्होंने खुद अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को बताया। उन्होंने शादी करने की इच्छा जताई तो परिजन भड़क गए। पंचायत तक मामला पहुंचा और परिजनों में गहमा-गहमी हुई, लेकिन दोनों की मर्जी जानने के बाद पंचायत ने कहा कि अगर वे दोनों शादी करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।
शादी से पहले शबनम से मर्जी से धर्म बदलकर अपना नाम शिवानी रख लिया। वहीं पंचायत में शिवानी के पति ने कहा कि पहले शादी टूटने की वजह नहीं पता, लेकिन उसने शिवा को चुनकर मेरा विश्वास तोड़ा है तो वह भी उसके साथ नहीं रहना चाहता, इसलिए वह शबनम को तलाक देता है और शिवा से शादी करने की इजाजत देता है। इस तरह दोनों की लव स्टोरी पूरी हो गई।
यह भी पढ़ें:गुजरात में मेरठ जैसी ‘मुस्कान’, प्रेमी की मोहब्बत में छीनी पति की जान
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
14 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines