करवा चौथ का रखा व्रत, चांद भी देखा… फिर अचानक कहां गायब हो गई अलीगढ़ की 12 नई नवेली दुल्हनें?

Aligarh News: अलीगढ़ में करवा चौथ की रात में 12 घरों की नई नवेली दुल्हनें फरार हो गई हैं. इस घटना ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है. सभी दुल्हनों ने करवा चौथ के लिए व्रत रखा, खाना पकाया और पूजा भी की लेकिन उसके बाद पूरे परिवार को नशा दिया और रफ्फू चक्कर हो गई.

bride runaway

bride runaway

Aligarh News: करवा चौथ पर जब विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है. उस दिन अलीगढ़ में एक ऐसा कांड हुआ जिसे सुन आप भी दहल जाएंगे. दरअसल, उस रात को यहां 12 घरों से एक साथ 12 दुल्हनें फरार हो गईं. मगर गौर करने की बात यह है कि इन दुल्हनों ने पतियों के लिए व्रत रखा, चांद निकलने पर व्रत तोड़ा और पति की आरती उतारी थी. इसके बाद इन बहुओं ने पूरे परिवार को नशीला खाना खिलाया और जेवर-पैसे लेकर फरार हो गई.

विज्ञापन

कहां का है मामला?

यह घटना अलीगढ़ के सासनी थाना क्षेत्र की है. फरार हुई दुल्हनों में से चार के परिवार ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस और परिवार ने इन दुल्हनों को फोन भी लगाया मगर सबके फोन स्विच ऑफ है. बताया जा रहा है कि ये सभी लुटेरी दुल्हनें हैं.

विज्ञापन

इन दुल्हनों को बिहार और झारखंड से लाया गया था. इनकी शादियां उन घरों में की गई थी जहां लड़कियों की कमी होती थी या किसी कारण उनके बेटों की शादी नहीं हो पाती थी. शादी करवाने के लिए दलालों की गैंग होती है, जो लड़के के परिवार से 80 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक पैसे वसूलते हैं.

विज्ञापन

प्यार और सलीके से रहती थीं बहुएं

पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी बारहें दुल्हनें शादी के बाद परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थीं. बड़ों-छोटों को इज्जत देना या घर के काम-काज करना सबकुछ सलीके से करती थी. ये इतनी अच्छी थी की हर किसी ने अपने पति और सास का दिल कुछ ही दिनों में जीत लिया था.

खुद बनाकर खिलाय खाना

करवा चौथ के लिए दुल्हनों ने शॉपिंग भी की, घर की साज-सज्जा की और हाथों में मेहंदी भी लगाई थीं. रात के समय चांद निकलने पर व्रत खोला. उस दिन दुल्हनों ने खाना भी खुद बनाया था. दरअसल, वे अक्सर घर में खाना पकाती थी इसलिए उस दिन उनके खाने को लेकर किसी के मन में कोई शक पैदा नहीं हुआ था. मगर इन दुल्हनों ने उस खाने में नशीले पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को खिला दिया.

विज्ञापन

इसके बाद जब वे एक-एक करके बेहोश हुए तो दुल्हनों ने अपनी गठरियां उठाई, जेवर रखें, पैसे चुराएं और भाग गईं. जब सुबह के समय परिवार की नींद खुली तो सबने देखा घर तहस-नहस हो रखा था और बहुएं नहीं थी. बता दें कि आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक रैकेट है जो काफी समय से चल रहा है. अलीगढ पुलिस का कहना है कि ये गिरोह पहले हाथरस, बुलंदशहर और बदायूं में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है. मगर इस बार की ठगी सबसे बड़ी मानी जा रही है.

दलालों की कोई जानकारी नहीं

ऐसी शादी करवाने वाले दलालों के बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं है. इस नेटवर्क में कम से कम 4 दलालों की अहम भूमिका बताई जा रही है. ये लोग बिहार-झारखंड की संस्कारी और गरीब लड़कियों को अच्छे परिवार में बसाने का झांसा देकर उन्हें लाते हैं. लड़कियों के भागने के बाद दलाल के नंबरों पर फोन किया गया तो वह भी बंद था. इससे पुलिस का मानना है कि यह पहले से ही प्लान की गई योजना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ