Child Murder for 10 Rupees in Moradabad UP: यूपी के मुरादाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां एक स्विमिंग पूल के मालिक ने पैसे नहीं देने पर 10 साल के किशोर को गला घोटकर मार डाला। इतना ही नहीं किशोर की हत्या के बाद मालिक पिता-पुत्र ने किशोर के मुंह और नाक में भी रेत भर दी। इसके बाद किशोर के शव को पास के ही खेत में फेंक दिया। पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर मालिक के बेटे को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार और उसके बेटे वीरपाल ने खेत में अवैध स्विमिंग पूल बना रखा है। पूल में स्विमिंग करने के 10 रुपये लिए जाते हैं। ऐसे में गांव में रहने वाले दिवंगत संजय यादव का बेटा आयुष रोजाना पूल में जाता था। वह अक्सर बिना रुपये दिए ही भाग जाता था। 26 जून, बुधवार शाम को भी आयुष नहाने का कहकर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह नहीं पहुंचा तो मां सीमा को चिंता हुई। वह उसे स्विमिंग में देखने गई तो वहां उसका कोई सुराग नहीं लगा।
ये भी पढ़ेंः रात रंगीन करनी है, बताओ कहां मिलोगी? लड़की से पुलिस वाले की गंदी डिमांड, पिता-बहन को आई थी छुड़ाने
मुंह में नाक व रेत भरकर हत्या की
इसके बाद सीमा यादव अपने परिजनों के साथ आसपास खेतों में आयुष की तलाश करने पहुंची तो पूल से लगभग 15 मीटर दूर खेतों में उसका शव बरामद हुआ। वहीं मामले में डीआईजी मुनिराज जी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और किशोर के बारे में उसकी मां से जानकारी ली। आयुष की मां सीमा ने आरोप लगाया कि स्विमिंग पुल के मालिक राजकुमार और उसके बेटे वीरपाल ने मुंह व नाक में रेत भरकर गला घोटकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ेंः जिस ‘चाहत’ से लव मैरिज, उसी के किए 4 टुकड़े, मुजफ्फरनगर के अरबाज ने पार की दरिंदगी की हद
पुलिस ने बताया कि आयुष की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए वीरपाल को हिरासत में लिया है। जल्द ही उसके पिता को भी अरेस्ट कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
6 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines