'उसने मुझे ठुकराया नहीं होता तो मैं आज जिंदा होती...' लिखकर 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड
Edited By Rakesh Choudhary

11 Class Girl Student Jumped Gomati River In Lucknow
Edited By Rakesh Choudhary

11 Class Girl Student Jumped Gomati River In Lucknow
11 Class Girl Student Jumped Gomati River In Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने गोमतीनगर रिवरफ्रंट से नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक बैग बरामद किया है जिसमें लिखा है ‘तुमने मुझे ठुकराया… इसलिए मैं जान दे रही हूं’। सुसाइड नोट लड़की ने उस लड़के का नाम भी लिखा है।
सुसाइड नोट में लड़की ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। लड़की ने यह भी लिखा है कि उस लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए। फिलहाल पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार मृतका बाराबंकी के सफदरजंग की रहने वाली थी। वह 11वीं की छात्रा थी। वह घर से स्कूल जाने का कहकर निकली थी लेकिन पहुंच गई गोमती रिवर फ्रंट। यहां पहुंचने के बाद लड़की ने गोमती में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद लड़की के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने रिवरफ्रंट पर रखे बैग को बरामद किया तो उसे सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसमें लिखा था, ‘मेरे प्यारे माता-पिता मैं आपकी प्यारी बेटी हूं। आज मैं जिंदा होती अगर उसने मुझे ठुकराया नहीं होता तो। मुझे मरना पड़ रहा है। हमारे मरने के बाद मेरी मौत का इल्जाम उस पर मत लगाना। मेरे सुसाइड से उसका कोई लेना देना नहीं है। आई लव यू मम्मी-पापा।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: