Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10वीं पास एक शख्स कंप्यूटर इंजीनियरिंग सर्विस का कॉल सेंटर चला रहा था। इतना ही नहीं इस फर्जी कॉल सेंटर से आरोपी और उसके साथी 500 से ज्यादा विदेशियों से 12 करोड़ की ठगी कर चुके हैं।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस ने मारा छापा
जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड-2 का है। यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है गिरोह का सरगनाह विजय तलवार महज 10वीं पास है। उसके गिरोह के बाकी सदस्य भी 10वीं और 12वीं पास ही हैं।
यह भी पढ़ेंः सस्ती ब्याज दरों पर लोन दिलाने का देते थे झांसा, नोएडा पुलिस ने महिला समेत 6 पकड़े
इन देशों के लोगों को बनाया शिकार
आरोपी विजय तलवार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने अभी तक अमेरिका, रूस, इंग्लैंड और फ्रांस समेत कई देशों के लोगों के साथ ठगी की है। जांच में सामने आया है कि इस कॉल सेंटर में काम करने वाले सभी लोगों ने इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रखा है। विदेशियों से बात करते समय खुद को कंप्यूटर इंजीनियर बताते थे। बातचीत के दौरान उनके खाते खाली कर देते थे।
साथियों को तनख्वा के साथ देता था कमीशन
गाजियाबाद के एडीसीपी अपराध विवेक यादव ने बताया कि आरोपी दिल्ली और नोएडा में भी कॉल सेंटर चला चुके हैं। करीब दो सालों से आरोपी विदेशियों को चूना लगा रहे हैं। पूछताछ में आरोपी विजय तलवार ने बताया कि वह अपने साथियों को 20-25 हजार रुपये महीने और ठगी की रकम में एक फीसरी कमीशन देता था।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
21 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines