Chamoli Transformer Blast: उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेसन ने बताया कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और पांच होम गार्ड समेत लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। जांच जारी है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि रेलिंग पर करंट था और जांच से आगे की जानकारी सामने आएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश
चमोली हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है और हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश में शिफ्ट किया जा रहा है। मजिस्ट्रियल जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पीपलकोटी के चौकी प्रभारी समेत अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
कैसे हुआ हादासा?
जानकारी के मुताबिक, अलकनंदा नदी के तट पर एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद तारों के टूटकर गिरने से एक पुल में करंट आ गया। पुल नमामि गंगे परियोजना का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि चमोली पुलिस को गांव से फोन आया था कि एक चौकीदार की करंट लगने से मौत हो गई है। जब पुलिस कर्मी ग्रामीणों के साथ पंचनामा (मौका निरीक्षण) के लिए गए, तो कई लोग बिजली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, हादसे से स्थानीय लोगों में गुस्सा है और वे ऊर्जा निगम विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
संबंधित खबरें
श्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
10 hrs agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
17 hrs agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
17 hrs agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
18 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
22 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
1 day agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
1 day agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
1 day agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
1 day agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines