Agra News: मामला आगरा के फतेहाबाद की हैं ,जहां 20 दिन पहले से चल रही नुमाइश में मैजिक शो देखने पहुंचे दर्शक उस वक्त हैरान रह गए, जब पर्दा उठने के बाद जादूगर नहीं बल्कि दो युवतियां डांस करते हुए स्टेज पर दिखीं। मैजिक शो मे युवा, बच्चे तो कुछ यहां परिवार के साथ आए थे। मैजिक शो में डांस करने वाली युवतियों के अश्लील डांस को देखकर हर कोई हैरान हो गया, तो वहीं परिवार के साथ आए लोगों को इस शो से काफी आपत्ति हुई। वही इसी बीच किसी ने अश्लीलता का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
फतेहाबाद का मामला
फतेहाबाद कस्बे में 20 दिन से चल रही नुमाइश में मेले का आयोजन किया गया था। मेले में डांस पार्टी या अश्लील प्रोग्राम के लिए बिल्कुल मना था, फिर भी मेले में आयोजित मैजिक शो के बहाने डांस करने वाली युवतियों को बुलाया गया। जादूगर की कलाकारी देखने के लिए लोग उत्साहित थे, लेकिन जादू के नाम पर जिस तरह धोखा दिया गया, उससे सभी हैरान हैं।
जादूगर की जगह युवतियों को देखकर हर कोई परेशान हो गया
मेले में जब लोग मैजिक शो देखने के लिए गए, तो वहां जादूगर की जगह पर्दा उठते ही दो युवतियां दिखीं साथ ही ये युवतियां डांस करती हुई स्टेज पर आईं। यहां तक तो ठीक था, लेकिन जब इनके द्वारा अश्लीलता परोसी गई, तो दर्शक हैरान रह गए। परिवारों के साथ आए कुछ लोग तो यहां से उठकर ही चले गए।
वीडियो हो रहा वायरल
मैजिक शो में स्टेज पर हो रहे अश्लील डांस का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया उन्हे मामले की जानकारी नहीं है संबंधित थाने से जानकारी कराई जा रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
15 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
15 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
18 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
19 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
20 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines