ग्रेटर नोएडा में बिल्डर का कारनामा, सर्विस रोड पर कब्जा कर बना दी पार्किंग

Uttar Pradesh Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बिल्डर ने अपनी मार्केट की पार्किंग बनाने के लिए सर्विस रोड पर कब्जा कर लिया। इसके बाद बिल्डर ने सर्विस रोड को तीन फीट ऊंचा कर उसे पार्किंग बना दिया। नेफोमा अध्यक्ष का आरोप है कि बिल्डर ने फुटपाथ को भी नहीं बख्शा और उसे भी तोड़कर उसे पार्किग में मिला लिया है।

Service road

Service road

Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा में बिल्डर का एक अजीब कारनामा देखने को मिला है। गौर सिटी 2 में एक बिल्डर ने सर्विस रोड पर कब्जा कर उसे पार्किंग बना दिया। इतना ही नहीं बिल्डर ने पास से गुजर रहे फुटपाथ रोड को भी तोड़कर सर्विस रोड में मिला लिया। NEFOMA के अध्यक्ष अन्नू खान ने ट्विट कर इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की। जिसके बाद कुंभकरण की नींद में सोई अथॉरिटी की नींद टूटी। अथॉरिटी ने ट्विट का जवाब देते हुए एक सप्ताह में एक्शन लेने की बात कही है।

अथॉरिटी को कुछ नहीं पता

Noida Estate Flat Owners Main Association (NEFOMA) के अध्यक्ष अन्नू खान का आरोप है कि गौर सिटी 2 JNC The Park GRC Builder ने अपनी मार्केट के लिए सर्विस रोड पर कब्जा कर लिया है। बिल्डर ने सर्विस रोड पर ही मार्केट की पार्किंग बना दी है। साथ ही सर्विस रोड में फुटपाथ को भी मिला लिया है। उनका आरोप है कि बिल्डर अपने फायदे के लिए सर्विस रोड को 3 फीट ऊंचा कर मार्केट की पार्किंग तैयार की है। हैरानी की बात यह है कि अथॉरिटी के अधिकारियों को इसका भी नहीं चला।

ट्विट के बाद जागी अथॉरिटी

NEFOMA के अध्यक्ष अन्नू खान ने इस मामले को लेकर उन्होंने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, डीएम, मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेटरी को टैग करते हुए ट्विट किया था। जिसके बाद अथॉरिटी के अधिकारियों ने ट्विट को संज्ञान में लेकर जांच की बात कही है। अन्नू खान का आरोप है कि अब देखना होगा कि अथॉरिटी एक सप्ताह में इस अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई करेगी या फिर चुप्पी साध लेगी।

अथॉरिटी का दावा, सात दिन में होगा एक्शन

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने ट्विट का जवाब देते हुए कहा कि -16सी के सामने सर्विस रोड पर अनाधिकृत रूप से निर्मित रैम्प को हटाने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित पक्ष को एक सप्ताह के भीतर रैम्प हटाने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

सर्विस रोड से एक लाख की आबादी कनेक्ट

गौर सिटी-2 की इस सर्विस रोड से 20 से अधिक सोसायटियां कनेक्ट है। करीब एक लाख की आबादी इस सर्विस रोड का उपयोग करती है। अन्नू खान का आरोप है कि बिल्डर अगर इस रोड को पार्किंग में कवर कर लेता है तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ