Greater Noida News: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने गौतमबुद्धनगर समेत 7 जिलों की 22 रियल एस्टेट परियोजनाओं पर लगी रोक हटा दी है. रेरा की 152वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया. रोक हटने के बाद अब इन परियोजनाओं में फिर से निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा. इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे हजारों खरीदारों को बड़ी राहत मिलेगी.
8,856 इकाइयों का होना है निर्माण
इन परियोजनाओं में फ्लैट, भूखंड और दुकानों सहित कुल 8,856 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा. इनमें से 6 परियोजनाएं गौतमबुद्धनगर जिले की हैं, जहां अब काम दोबारा शुरू किया जा सकेगा. रोक हटने की बिल्डरों द्वारा निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गइ्र है.
दस्तावेज न अपलोड करने पर लगाई गई थी रोक
रेरा अधिकारियों के मुताबिक कई परियोजनाओं ने पंजीकरण के दौरान भूमि अभिलेख, स्वीकृत मानचित्र और यूनिट विवरण जैसी जरूरी जानकारी रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं की थी. जांच के बाद प्राधिकरण ने संबंधित बिल्डरों को नोटिस जारी किए थे. बिल्डरों ने सफाई दी कि प्रारंभिक चरण में तकनीकी कारणों और समय की कमी की वजह से आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं हो पाए. इस पर रेरा ने उन्हें पोर्टल पर जानकारी संशोधित करने की सुविधा दी थी.
गौतमबुद्धनगर की 6 परियोजनाएं भी सूची से बाहर
गौतमबुद्धनगर जिले में जिन परियोजनाओं पर से रोक हटाई गई है, उनमें जेपी ग्रीन्स गार्डन आइल्स, विंस्टन पार्क-3, जेपी ग्रीन्स ऑर्चर्ड्स, ग्रीनबे गोल्फ होम्स, ग्रांप्रीक्स मेगा सूट्स और गैलेक्टिक सिटी शामिल है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महीने सिर्फ दिन में उड़ेगी फ्लाइट, विजिबिलिटी का है मामला
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 hr agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 hr agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 hr ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
4 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
18 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines