उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 और 18 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा और सहारनपुर में 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी आ सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: तूफानी हवाएं, भारी बारिश… दिल्ली-NCR में अभी करवट बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का नया अपडेट
किन जिलों में हैं बारिश के आसार?
18 फरवरी को बारिश का दायरा और बढ़ सकता है. इस दिन उत्तर प्रदेश के जिलों लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी और फतेहपुर में भी बारिश होने के आसार हैं. बादल छाए रहने की वजह से धूप कम निकलेगी और मौसम ठंडा रहेगा. बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बलिया और आजमगढ़ जैसे जिलों में मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है. यहां बादल बहुत कम रहेंगे और दिन में अच्छी धूप निकल सकती है.
IMD ने दी सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यूपी के कुछ जिलों में बारिश से जहां लोगों को ठंड बढ़ने का एहसास होगा, वहीं किसानों के लिए ये बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है. हालांकि तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंका वाले इलाकों में फसलों को नुकसान भी हो सकता है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बारिश और तेज हवा के दौरान खुली जगहों पर जाने से बचें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के इंतजाम करें. लोगों को सलाह दी गई है कि वो मौसम अपडेट पर नजर रखें और सावधानी बरतें.
ये भी पढ़ें: अलर्ट! भयंकर गर्मी दस्तक देने को तैयार, क्या इस साल टूटेंगे रिकॉर्ड? पढ़ें AL Nina को लेकर बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
38 mins agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 hr agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
14 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
15 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
15 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
16 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
17 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines