UP Police Dragged Woman In Hardoi: यूपी के हरदोई में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां एसपी ऑफिस के सामने फरियादी को महिला सिपाहियों द्वारा सड़क पर दूर तक घसीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 30 सितंबर का है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
किसी को अपमानित करने का अधिकार नहीं-एसपी
जानकारी के अनुसार एसपी ने कहा कि इस तरह किसी को अपमानित करने का अधिकार नहीं है। महिला अपने सास-ससुर की शिकायत करने महिला पुलिस थाने आई थी। पिहानी थाना क्षेत्र के बूढा गांव निवासी महिला परबीना मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। महिला 30 सितंबर को शिकायत दर्ज कराने एसपी ऑफिस पहुंची थी जहां से उसे महिला थाना भेजा गया था। लेकिन वह रास्ते में ही लेट गई। इस पर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे साथ चलने को कहा लेकिन वह अपनी जगह से नही हिली। इसके साथ ही सड़क पर लेट गई थी इसके कारण यातायात भी बाधित हो रहा था।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
इसके बाद दोनों महिला पुलिसकर्मी महिला फरियादी को घसीटते हुए महिला थाने ले गई। वहीं एसपी केएस गोस्वामी ने इस मामले की जांच सीओ को सौंपी है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी उसे उठाकर लेकर जा रही थीं। फिर महिला वहीं लेट गई तो उसे घसीट के ले गई। वहीं मामले की जांच कर रहे सीओ ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सम्मान से उसको ले जाना चाहिए था। अगर वह मानसिक बीमार भी हैं और उनसे नहीं संभल रही थी तो दूसरे लोगों को बुलाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
39 mins agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
4 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
5 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
5 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines