UP Police ask money for find minor girl: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के सख्त निर्देश के बावजूद यूपी पुलिस की ओर से हीलाहवाली के अनेकों मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के गोंडा जिले से सामने आया, जहां अपहरण की गई लड़की का शिकायत के बावजूद पुलिस की लापरवाही के चलते पता नहीं चल पाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले में पुलिस से आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने गोंडा पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
परिवार की मदद के लिए पुलिस ने मांगे 20 हजार रुपए
पूरा मामला गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव का है, जहां एक नाबालिग बच्ची का अपहरण आज से 2 माह पहले किया गया था। पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया था, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के दो महीना बीतने के बाद भी आरोपी कथित अध्यापक कौशल किशोर तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है, वहीं अब आरोपी अध्यापक नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसका वीडियो बनाकर नाबालिक लड़की के गाँव के लोगों को भेजकर उसे व उसके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, इस मामले में गोंडा की देहात कोतवाली में तैनात शत्रुघ्न मौर्य नाम के दीवान पर एफआईआर दर्ज करने और लड़की को बरामद करवाने के नाम पर 20 हजार रुपए लेने का आरोप भी लगाया है।
परिवार ने बताई बेटी के अपहरण की पूरी कहानी
पीड़ित परिवार ने मामले पर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 17 साल की बेटी का 2 महीने पहले अपहरण हो गया था, जिसे गांव के पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय आरोपी कौशल किशोर ने अपहरण किया था। बताया कि आरोपी व्यक्ति पहले से ही पीड़ित परिवार के संपर्क में था और पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास का झांसा दिया था और प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर वह उनकी बेटी अक्सर अधिकारियों के पास प्रार्थना पत्र देन के लिए साथ लेकर जाता था। परिवार ने बताया कि इसी दौरान आरोपी अध्यापक ने परिवार के आगे 1 लाख में उनकी नाबालिग बेटी का सौदा करने को कहा और जब परिवार की ओर से इसके लिए मना कर दिया गया तो कुछ दिन बाद एक बार फिर आरोपी ने पीड़ित परिवार से कहा कि लड़की की शादी हमारे साथ या हमारे लड़के के साथ कर दो, जिसके लिए भी परिवार ने सीधे इंकार कर दिया। लगातार परिवार की ओर से न का जवाब मिलने के बाद आरोपी कौशल किशोर नाबालिग लड़की का बीते दो माह पहले 26 जुलाई की रात तकरीबन 2:00 बजे अपहरण कर फरार हो गया।
नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर रहा आरोपी
मामले को लेकर पुलिस की ओर से सामने आ रही लापरवाही और हिलाहवाली का खुलासा तो तब हुआ जब नाबालिग का अपहरण होने के 2 महीने बाद आरोपी कौशल किशोर ने नाबालिग बच्ची का यौन शोषण करते हुए उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उस वीडियो को क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शेयर कर दिया। इस घटना से घबराए परिवार वालों ने गोंडा पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद करने और अपहरण करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
9 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
17 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
2 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines