Cow Smuggler SP leader Arrest: उत्तर प्रदेश में योगी राज आने के बाद सबसे पहले गो तस्करी जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए इससे जुड़े आरोपियों पर कार्रवाई तेज की गई। बीते दिनों यूपी पुलिस की ओर से हुई ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों के बीच यूपी के प्रयागराज में गो तस्करी के आरोप में कौडिहार ब्लॉक प्रमुख और समाजवादी पार्टी के नेता को रविवार की शाम गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की ओर से दी गई दबिश की सूचना मिलते ही आरोपी सपा नेता बुर्का पहन कर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गो तस्करी के आरोप में फरार चल रहा था सपा नेता
मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ा गो तस्कर सपा नेता मोहम्मद मुजफ्फर एक हिस्ट्रीशीटर है। बताया जाता है कि गो-तस्करी के मामले में प्रयागराज पुलिस को मोहम्मद मुजफ्फर की काफी दिनों से तलाश थी। बताया जाता है कि सपा नेता मोहम्मद मुजफ्फर पर गोतस्करी को लेकर प्रयागराज समेत कौशांबी और वाराणसी में भी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
शादी समारोह में आया था मुजफ्फर, पुलिस की आहट सुनते ही पहन लिया बुर्का
पुलिस ने बताया कि काफी दिनों से फरार चल रहा मोहम्मद मुजफ्फर प्रयागराज में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। उसी बीच प्रयागराज पुलिस को मुजफ्फर के आने की भनक लग गई, इसके बाद पुलिस टीमें गठित कर आनन फानन में गंगानगर इलाके में समारोह स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की, इस दौरान आरोपी मुजफ्फर को पुलिस के आने की जानकारी हुई तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए महिलाओं का बुर्का पहनकर भागने लगा। महिलाओं का बुर्का पहनकर गिरफ्तारी से बचने का जुगाड़ लगा रहा मोहम्मद मुजफ्फर पुलिस को चकमा नहीं दे सका, जिस बीच पुलिस ने बुर्के पहने ही उसकी गिरफ्तारी कर ली।
गो तस्करी के जरिए बनाया था अवैध संपत्ति का साम्राज्य
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सपा नेता मोहम्मद मुजफ्फर ने गो तस्करी कर करोड़ों की सम्पत्ति बनाई है। लिहाजा, इससे पहले भी प्रयागराज पुलिस ने मोहम्मद मुजफ्फर के खिलाफ उसकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि उस संपत्ति को मोहम्मद मुजफ्फर ने गो तस्करी और अवैध कामों के जरिए अर्जित किया था।
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
2 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
3 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
3 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
4 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines