UP News: मेरठ में पुलिस ने व्यापारी को उठाया; पत्नी-भतीजे को लगा अपहरण, किया पीछा, जानें फिर क्या हुआ?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हापुड़ पुलिस ने दबिश देकर एक व्यापारी को गिरफ्तार किया। उनकी पत्नी को लगा कि पति का अपहरण हो गया। भतीजे के साथ स्कूटी पर सवार होकर उन्होंने पुलिस की गाड़ी पीछा किया। इसी दौरान हादसा हो गया और पत्नी व भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे वाले ट्रक को कब्जे में लिया है।
जानकारी के मुताबिक व्यापारी चेतन प्रकाश गर्ग मेरठ में परिवार के साथ रहते हैं। हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि व्यापारी चेतन प्रकाश के खिलाफ 27 अप्रैल 2023 को कोर्ट से चेक बाउंस एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। हापुड़ पुलिस उसी वारंट को तामील कराने के लिए मेरठ पहुंची थी।
एसपी ने बताया कि हापुड़ पुलिस ने मेरठ पुलिस के साथ मिलकर व्यापारी के घर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि इस कार्रवाई के बाद व्यापारी के परिवार वाले सहम गए। उन्हें लगा कि व्यापारी का अपहरण हुआ है। इस पर उनकी पत्नी चित्रा और भतीजा मोहित स्कूटी से गाड़ी का पीछा करने लगे। तभी खरखौदा थाना क्षेत्र में एक ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो गई।
इस हादसे में व्यापारी की पत्नी और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ट्रक को कब्जे में लिया है। हापुड़ एसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद परिवार वाले थाने पर जा रहे थे। तभी हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: