UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस ने फर्जी लोन एप से ठगी करने वाले शातिरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों की तार बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े थे। हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने दावा किया है कि लोन देने के बाद आरोपी पीड़ितों को फोटो एडिटिंग के जरिए ब्लैकमेल करते थे। उनसे रुपये ऐंठते थे।
पाकिस्तान और बांग्लादेश से चला रहे थे एप
इन रुपयों को पाकिस्तान के लाहौर में लोन एप संचालकों को बाइनेंस क्रिप्टो करेंसी से ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने हाल-फिलहाल में 25 से 30 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से दो आईफोन, पांच अन्य फोन, एक लैपटॉप एप्पल, एक लग्जरी कार समेत नगदी भी बरामद की है।
हापुड़ पुलिस ने एक पीड़ित ने की शिकायत
एसपी अभिषेक वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हापुड़ पुलिस की साइबर सेल में चिराग अरोड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ लोन के नाम पर ठगी हुई है। शातिर ठगों ने मात्र चार-पांच हजार रुपये के लोन देने के बाद उससे हजारों रुपये ठग लिए। शातिर ठगों ने उसका फोटो एडिट कर रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेजकर रुपये वसूले। साथ ही अश्लील फोटो बनाकर उससे भी ठगी की गई है।
आरोपियों की हुई पहचान
शिकायत के बाद हरकत में आई साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए छिजारसी टोल प्लाजा के नजदीक से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रशांत निवासी आनंदा अपार्टमेंट, थाना कापसहेड़ा, अभिषेक तिवारी निवासी कापसहेड़ा, थाना कापसहेड़ा, दिल्ली और जितेंद्र निवासी मौहल्ला गड़रपुरा धौलपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।
इन एप से करते थे ठगी
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया, वह नूर मौहम्मद के साथ मिलकर फर्जी चाइनीज लोन एप क्रेजी मंकी, टाका एप, कैश लोन एप, इंस्टा लोन एप द्वारा लोगों से धोखाधड़ी और ठगी कर रहे थे। इन सभी एप का संचालन पाकिस्तान और बांग्लादेश से हो रहा है। उसमें उपभोक्ता की व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, बैंक खाता, पैन कार्ड, आधार कार्ड व सेल्फी फोटो आदि सबमिट कराई जाती थी।
मोबाइल से चुराते थे डाटा
डाटा मिलने के बाद एक हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का लोन दे दिया जाता था। इसके बाद कई गुना वसूलने के लिए व्हॉटसएप नंबरों से उपभोक्ता की फोटो एडिट करके अश्लील फोटो बनाई जाती थी। उनके एप से चोरी किए गए नंबरों पर वायरल करने की धमकी देते थे। वसूली होने के बाद पाकिस्तान में एप संचालकों को पैसा क्रिप्टोकरेंसी से ट्रांसफर करते थे।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
27 mins agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
3 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
14 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines