UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बने विधान परिषद में नेता सदन
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

लखनऊः उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। वहीं स्वतंत्र देव सिंह ने केशव प्रसाद मौर्य को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें बधाई दी है।
UP BJP chief & cabinet minister Swatantra Dev Singh resigned as Leader of the House in the UP Legislative Council
He resigned due to his engagements. Keshav Prasad Maurya has been made the Leader of House in the Legislative Council: KM Singh, Chairman, UP Legislative Council pic.twitter.com/cTZZCX02bF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 10, 2022
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उत्तर प्रदेश सरकार में उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। अब उनका कद और बढ़ाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य को पहली बार विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मा• @kpmaurya1 जी को विधान परिषद में नेता सदन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) August 10, 2022
वहीं पद से इस्तीफा देने के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, ‘उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मा. @kpmaurya1 जी को विधान परिषद में नेता सदन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसके साथ प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष की खोज की कवायद तेज हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: