UP Monsoon: दो दिन उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह बारिश से राहत मिली। दिल्ली और एनसीआर में सुबह से ही मौसम सुहाना रहा। कहीं-कहीं तेज तो कही-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि घर से अपने दफ्तरों के लिए निकले लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार और रविवार को भी बादलों के छाए रहने और बारिश की संभावना है।
और पढ़िए – पंजाब सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को दी राहत, 2021 तक के सभी बकाया खड़े बिल किए माफ
तीन दिन के पहले से जारी थी चेतावनी
आपको बता दें कि मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बादलों के छाए रहने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि तेज बारिश के बारे में नहीं कहा गया था। इसी के तहत शुक्रवार तड़के से ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छा गए। हालांकि सुबह के समय कहीं-कहीं फुहारें ही पड़ीं, कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई। वहीं दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में भी इन दिनों बारिश की संभावना जताई गई है।
यूपी के 32 जिलों के लिए जारी हुआ था अलर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को भारतीय मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश के करीब 32 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। इन जिलों में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुराबाद, हापुड़, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, कासगंज, फिरोजाबाद, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, मुजफ्फर नगर, बागपत, बुलंदशहर समेत अन्य शामिल हैं। वहीं शुक्रवार को नोएडा में बारिश से पहले का मौसम काफी सुहाना रहा। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
3 mins agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
13 mins agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी, सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री
40 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
43 mins agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
3 hrs agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
3 hrs ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
4 hrs agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 hrs agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
12 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines