UP Monsoon: दो दिन उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह बारिश से राहत मिली। दिल्ली और एनसीआर में सुबह से ही मौसम सुहाना रहा। कहीं-कहीं तेज तो कही-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि घर से अपने दफ्तरों के लिए निकले लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार और रविवार को भी बादलों के छाए रहने और बारिश की संभावना है।

 

विज्ञापन

 

तीन दिन के पहले से जारी थी चेतावनी

आपको बता दें कि मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बादलों के छाए रहने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि तेज बारिश के बारे में नहीं कहा गया था। इसी के तहत शुक्रवार तड़के से ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छा गए। हालांकि सुबह के समय कहीं-कहीं फुहारें ही पड़ीं, कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई। वहीं दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में भी इन दिनों बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

यूपी के 32 जिलों के लिए जारी हुआ था अलर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को भारतीय मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश के करीब 32 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। इन जिलों में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुराबाद, हापुड़, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, कासगंज, फिरोजाबाद, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, मुजफ्फर नगर, बागपत, बुलंदशहर समेत अन्य शामिल हैं। वहीं शुक्रवार को नोएडा में बारिश से पहले का मौसम काफी सुहाना रहा। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ