UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर ने 32 वर्षीय विजय के पेट से 62 चम्मच निकाले हैं। इस शख्स का ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला। डॉक्टर राकेश खुराना ने बताया कि वह शख्स अभी भी आईसीयू में है। वह एक साल से चम्मच खा रहा था।
क्या है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर थाने के मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम बोपड़ा के रहने वाले 40 वर्षीय विजय को पेट में तेज दर्द होने पर मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की तो वह हैरान रह गए। डॉक्टरों ने विजय के परिवार को बताया कि उसका तुरंत ऑपरेशन करना होगा। इसके बाद जब विजय का ऑपरेशन किया गया तो उसके पेट से स्टील के चम्मच निकले। यह चम्मच ऐसे थे, जिसके खाने वाले यानी आगे के हिस्से नहीं थे।
अभी पढ़ें – MP: उज्जैन में PFI पर तीसरी बार कार्रवाई, इन जगहों को किया गया सील
62 चम्मच निकलने पर हर तरफ चर्चा
डॉक्टरों ने विजय के पेट से एक के बाद एक 62 चम्मच निकाले और ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा मामला उन्होंने पहली बार देखा है। कोई इतने चम्मच क्यों खाएगा?
अभी पढ़ें – Lakhimpur Kheri News: हादसे में 8 नहीं 6 लोगों की हुई मौत, PMO की ओर से की गई बड़ी घोषणा
हालांकि, विजय के परिवार से किसी ने बताया कि वह ड्रग्स का आदी था। इस लत से छुटकारा पाने के लिए उन्हें नशामुक्ति केंद्र भी भेजा गया था। परिवार का आरोप है कि वहां विजय को चम्मच खिलाए गए हैं। मरीज के स्वजन ने शामली के नशा मुक्ति केंद्र में युवक को जबरन चम्मच खिलाने की बात कही है। नशा मुक्ति केंद्र में विजय लगभग एक महीना रहा।
बता दें कि आपरेशन के बाद से मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर राकेश खुराना ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘जब युवक से पूछा गया कि क्या उसने उन चम्मचों को खाया तो वह इसपर सहमति जताने लगा। यह रोगी युवक एक साल से चम्मच खा रहा था।’
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
49 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
59 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
3 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
10 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines