उत्तर प्रदेश में राम नवमी के अवसर पर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लोगों को गुडन्यूज दी है. राज्य सरकार ने 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी छुट्टी का ऐलान कर दिया है. इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और आम लोगों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी. दरअसल, साल 2026 में राम नवमी की डेट को लेकर थोड़ा भ्रम बना हुआ है. पंचांग के मुताबिक, राम नवमी का त्योहार 26 मार्च को मनाया जा रहा है, लेकिन नवमी तिथि 27 मार्च तक जारी रहती है. इसी वजह से कई जगहों पर 27 मार्च को भी धार्मिक कार्यक्रम और पूजा-अर्चना की जाती है. इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 मार्च को भी छुट्टी का ऐलान किया है, ताकि लोग बिना किसी असुविधा के त्योहार मना सकें. पहले से ही राज्य की छुट्टियों की सूची में राम नवमी के लिए अवकाश तय था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर दो दिन कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘रोको, टोको और ठोको’, क्या है शंकराचार्य की चतुरंगिणी सेना का असली मकसद? जानें पूरा प्लान
लोगों को मिलेगा लंबा वीकेंड
सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि लोगों को एक तरह से लंबा वीकेंड मिल जाएगा. 26 और 27 मार्च के बाद 28 मार्च को शनिवार और 29 मार्च को रविवार पड़ रहा है, जिससे चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी. ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने या घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. राम नवमी हिंदू धर्म का एक बड़ा त्योहार है, जो भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और शोभायात्राएं निकाली जाती हैं. देशभर में ये पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. उत्तर प्रदेश, खासकर अयोध्या में राम नवमी का विशेष महत्व होता है. यहां हजारों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और भव्य आयोजन किए जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने ये ऐलान किया है.
‘आस्था को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला’
दरअसल, उत्तर प्रदेश सचिवालय कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह और उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर छुट्टी देने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि नवरात्र हिन्दू धर्म का बड़ा पर्व है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में महानवमी के अवसर पर 26 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है,लेकिन अलग-अलग पंचांगों के मुताबिक महानवमी 27 मार्च को भी मनाई जाएगी. इस बात पर गौर करते हुए सीएम योगी ने 26 और 27 मार्च दोनों दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया है. योगी सरकार का कहना है कि मंदिरों में काफी भीड़ भी बढ़ रही है, इसलिए ये फैसला लोगों की अस्था को देखते हुए लिया गया है.
ये भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट का भव्य आगाज, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; शॉर्ट फिल्म के जरिए दुनिया देखेगी यूपी की उड़ान
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
4 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines