उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए नया नियम लागू किया है, जिसके मुताबिक सभी बच्चों के लिए प्रार्थना के बाद 10 मिनट न्यूज पेपर पढ़ना अनिवार्य होगा. इस नियम का सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए पालन करना जरूरी है. सरकार का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाना, पढ़ने की आदत और सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है.
ये भी पढ़ें: UP में सर्दी का कहर, 10वीं तक बंद हुए सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश
क्या है सरकार का लक्ष्य?
आजकल बच्चे मोबाइल स्क्रीन या टीवी स्क्रीन पर ज्यादा बिजी रहते हैं. योगी सरकार ने इसलिए ये फैसला लिया है ताकि बच्चों का स्क्रीन टाइम थोड़ा कम हो और अखबार पढ़ने में उनकी रुचि बढ़े. स्कूलों में बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों न्यूज पेपर दिए जाएंगे. इससे बच्चे सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे, उन्हें हर क्षेत्र और भाषा से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी. रोजाना अखबार पढ़ने से बच्चों की हिंदी और अंग्रेजी वोकैबलरी बेहतर होगी और उन्हें नए-नए शब्द सीखने को मिलेंगे.
बच्चों के मानसिक विकास के लिए जरूरी
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पेपर पढ़ने के बाद बच्चों से सवाल किए जाएंगे. उनसे बड़ी खबरों के बारे में पूछा जाएगा और साथ ही उन्हें 5 ऐसे नए शब्दों के बारे में भी बताना होगा जो बच्चों ने पेपर पढ़कर सीखे. इसके अलावा अखबार में मौजूद गेम्स जैसे कि सुडोकू, क्रॉस वर्ड्स भी बच्चों के मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाएंगे. न्यूज पेपर पढ़ने से बच्चे सामाजिक रूप से सजग भी होंगे. उनमें तर्क-वितर्क करने की क्षमता पैदा होगी.
ये भी पढ़ें: Jewar Airport का उद्घाटन कब होगा? योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
38 mins agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 hr agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 hr ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
6 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
17 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines