Electricity department team Raid in village: उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों के कर्मचारियों और अफसरों पर आए दिन कोई न कोई आरोप लगता ही रहता है। लिहाजा अब यूपी के बिजली विभाग के कर्मचारियों पर जांच करके के नाम पर घर के घुसकर महिलाओं की नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पूरा मामला लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके का है। मामले को लेकर पीड़ित ग्रामीणों की ओर से थाने में शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर जांच भी शुरू हो गई है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद मामले में आरोप सिद्ध होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बिजलीकर्मी बताकर घर में घुसे लोग, नहाते हुए बनाया वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार, बख्शी का तालाब इलाके में स्थित पश्चिम गांव से पासी समाज के लगभग 40 ग्रामीणों ने लखनऊ के सैरपुर थाने में पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि बीते शनिवार सुबह 20 से 25 लोग खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर उनके घरों में घुस आए। इसी बीच उसी गांव की महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके घर में के सभी पुरूष खेत पर काम करने के लिए गए थे और वह नहा रही थी। इसी बीच घर में घुसे इन लोगों ने मना करने पर भी वीडियो बनाने लगे। इतना ही नहीं, स्नान घर में दरवाजा न होने से उसमें पड़े पर्दे को भी इन लोगों ने उठा दिया। इस दौरान हंगामा और शोर मचते ही लोग जुट गए, तभी बिजलीकर्मी वहां से भाग निकले।
विरोध करने पर बिजली कर्मचारियों ने दी धमकी
थाने पर मौजूद ग्रामीणों नें इस मामले पर आगे की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के वक्त गांव के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो खुद को बिजली कर्मी कहने वाले लोगों ने धमकाते हुए कहा कि बिजली चोरी का इतना बड़ा जुर्माना लगेगा कि उसको भरने में तुम्हारा खेत बिक जाएगा, जिसके बाद इससे ग्रामीण भड़क गये। वहीं, इस मामले को लेकर बीकेटी के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि स्थानीय जेई-एसडीओ ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए गांव में छापेमारी की थी। जांच के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा एवं बिजली कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया, जिसके बाद टीम वापस लौट आयी थी। उन्होंने बताया कि इस गांव में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी भी पकड़ी गई है।
कार्रवाई नहीं हुई तो बिजली उपकेंद्र का होगा घेराव
इस घटना के बाद वहां के ग्रामीणों ने लाखन पासी आर्मी नाम के संगठन के प्रमुख सूरज पासी को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पीआरवी ने गांव में पहुंचकर मामले को लेकर छानबीन शुरु की। इस घटना को लेकर संगठन प्रमुख सूरज पासी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने यदि इस घटना पर कार्रवाई नहीं की तो हम लोग बिजली उपकेंद्र का घेराव करेंगे। साथ ही मामले में डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने कहा कि ग्रामीणों की तरफ से तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
LIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
15 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
17 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines