Aligarh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां रोरावर थाना क्षेत्र स्थित एक मीट फैक्ट्री (Meat Factory) में अमोनिया गैस (Ammonia Gas Leakage) के रिसाव से 65 कर्मचारी बेहोश हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पुलिस और प्रशासन के लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
अभी पढ़ें – Ammonia Gas Leak: बालासोर में फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 25 से ज्यादा मजदूर बीमार
सुबह की फैक्ट्री में पहुंचे सभी कर्मचारी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में कर्मचारी अपने समय से पहुंचे थे, तभी अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे वहां मौजूद लोगों का दम घुटने लगा और फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। इस दौरान पूर्व में एक महिला की मौत होने की सूचना आई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 65 अन्य कर्मचारी बेसुध हो गए। मरीजों को सीधे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी को सांस लेने में हुई दिक्कत
अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने बताया कि रोरावर क्षेत्र में एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने की जानकारी मिली थी।यहां ज्यादातर महिलाएं मीट पैकेजिंग का काम करती हैं। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद करीब 50 से ज्यादा लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि सभी स्थिर हैं। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – हरियाणा: कार की टक्कर से बेटी समेत दंपत्ति की मौत, 2 बच्चे गंभीर घायल
2020 में भी हुआ था ऐसा ही मामला
बता दें कि वर्ष 2020 में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के फूलपुर प्लांट में काम करने वाले दो अधिकारियों की मौत हो गई। जबकि 13 अन्य लोग गैस रिसाव के बाद बीमार पड़ गए। प्रयागराज के ट्रांस-गंगा क्षेत्र में शहर से करीब 25 किमी दूर स्थित इफको प्लांट की पीएफ-1 यूनिट में यह घटना हुई थी। अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया था। बाद में संयंत्र के विशेषज्ञों द्वारा रिसाव को रोक दिया गया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
17 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines