हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'नकारात्मक राजनीति से दूर रहें, वरना…' ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर भड़की बीजेपी, दी ये चेतावनी

2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अभी से तैयारियों में जुटी है. लेकिन उससे पहले पार्टी में कुछ ऐसा हुआ, जिसने यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी का पारा हाई कर दिया है. यूपी बीजेपी ने अपने कुछ ब्राह्मण विधायकों को क्यों चेतावनी दी है, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

विज्ञापन
Credit: Social Media

यूपी में बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने बीजेपी के नेताओं को इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने से नसीहत दी है. पंकज चौधरी ने कहा कि अगर वो इस तरह की नेगेटिव पॉलिटिक्स करते हैं तो उन पर जरूर एक्शन लिया जाएगा. यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने ये साफ कर दिया कि किसी भी परिवार, जाति या वर्ग के नाम पर राजनीति करना उनकी पार्टी का अंदाज नहीं है.

ये भी पढ़ें: संसद में जीरो पर आने वाली है मायावती की पार्टी, क्या खत्म हो रहा है BSP का वजूद?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यूपी विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी के कुछ जनप्रतिनिधियों ने स्पेशल डिनर का आयोजन किया था. जिसमें समाज के विशेष वर्गों को लेकर चर्चा हुई. बीजेपी आलाकमान ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और उन नेताओं से सख्ती से बात की है. पंकज चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी हरकतों से समाज में पार्टी के खिलाफ गलत मैसेज जाता है. उन्होंने ये भी चेतावनी दी है कि अगर आगे कभी भी ये गलती दोबारा हुई तो पार्टी उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी.

बीजेपी ने विपक्ष को घेरा

पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी विकास और राष्ट्रवाद की राह पर है. बीजेपी के नेता मर्यादा में काम करते हैं, लेकिन इस तरह सिर्फ बीजेपी के ब्राह्मण नेताओं की बैठक समाज में गलत संदेश फैलाती है, ये पार्टी के खिलाफ गलत नैरेटिव सेट करती है. पंकज चौधरी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूपी में विपक्ष आज भी जातिवाद-परिवारवाद में उलझा है, ऐसी राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियां गड्ढे में गिरने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: ‘बांग्लादेश-पाकिस्तान न बनते तो हिंदू न जलाए जाते’, CM योगी ने विधानसभा में विपक्ष को दिखाए तीखे तेवर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें