यूपी की बागपत खाप पंचायत खूब सुर्खियां बटोर रही है. पंचायत के चौधरियों ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल और शॉर्ट्स पहनने पर रोक लगा दी है. उनका मानना है कि स्कूलों में फोन का इस्तेमाल शिक्षा के लिए किया जाता है, लेकिन घर पर इनका दुरुपयोग किया जाता है. पंचायत का कहना है कि इस फैसले से पारिवारिक मूल्यों और अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: UP: दरोगा की शर्मनाक करतूत, शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो फूंक दी महिला की स्कूटी
राजस्थान की तर्ज पर बागपत
हाल ही में राजस्थान के जालोर में पंचायत ने बेटियों और बहुओं के स्मार्टफोन पर बैन लगा दिया था. पंचायत के इस फैसले का काफी विरोध हुआ था, जिसके बाद उन्हें अपना ये फैसला वापस लेना पड़ा. अब बागपत खाप पंचायत का ये मानना है कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल से बच्चों के दिमाग पर उल्टा असर पड़ता है और हाफ पैंट पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है, इसीलिए उन्होंने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ये तुगलकी फरमान जारी किया है.
मैरिज हॉल में विवाह से भी आपत्ति
बागपत खाप पंचायत ने मैरिज हॉल में होने वाली शादियों पर भी ऐतराज जताया है. उनका मानना है कि शादी घर और गांव में ही होनी चाहिए, ताकि पारिवारिक जुड़ाव बना रहे और ज्यादा खर्चा भी ना हो. पंचायत के मुताबिक मैरिज होम में शादियां परिवारों में दूरियां बढ़ाती हैं और रिश्तों को कमजोर करती हैं.
ये भी पढ़ें: ईस्टर्न पेरिफेरल पर बड़ा हादसा, कंटेनर पलटते ही ग्रामीणों की लगी लॉटरी, मछलियां लूटीं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines