लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित एक होटल में एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि यह युवती नितिन द्विवेदी नामक एक युवक के साथ होटल में रहने पहुंची थी। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में नितिन को मृतका दोस्त और प्रेमी बताया गया है। वहीं, कुछ दिनों बाद अन्य युवक सुशील कुमार जायसवाल वहां रहने पहुंचा, जो कथित तौर पर युवती का भाई बताया जा रहा है। युवती ने ही सुशील के लिए होटल में कमरा बुक किया था। अब इसी कमरे में संदिग्ध अवस्था में 26 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
दोनों युवकों में से नितिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना के बाद से सुशील फरार है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में फरार सुशील कुमार को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ये है पूरा मामला
लखनऊ स्थित होटल जस्ट 9इन के कमरा नंबर 924 में मंगलवार सुबह युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस काफी तफ्तीश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है। इसके चलते शव का दूसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि होटल के रिसेप्शन से मिले आधार कार्ड से जब जानकारी जुटाने की कोशिश कि तो मृतका की पहचान राजधानी के ही राजेंद्रनगर निवासी के रूप में हुई थी। लेकिन आधार कार्ड के पते पर पुलिस को कोई निवासी नहीं मिला।
इसके बाद एक अन्य पते के मुताबिक पुलिस ने इंदिरानगर स्थित एक पेइंग गेस्ट में भी पड़ताल की, लेकिन यह खोज भी बेनतीजा ही निकली। इससे मृतका की पहचान पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हिरासत में लिए गए युवती के दोस्त नितिन द्विवेदी ने भी पुलिस को बताया कि वह बहुत जल्द मृतका के साथ शादी करने वाला था, लेकिन परिवार के बारे में युवती ने कभी कुछ नहीं बताया।
कैसरबाग के प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह के मुताबिक, युवती की शिनाख्त के लिए बिजनौर, अयोध्या समेत कई जनपदों की पुलिस से संपर्क किया गया है।
मृतका और नितिन दो वर्षों से साथ थे
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती करीब दो साल से लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी के मस्तेमऊ के रहने वाले नितिन के संपर्क में थी। वह उसके बड़े भाई की शादी में भी गई थी। हालांकि, नितिन के घरवाले युवती को नहीं जानते हैं।
युवती लखनऊ के कैसरबाग के होटल जस्ट 9इन में ठहरी हुई थी। इसी दौरान 26 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका अर्धनग्न शव कमरे के बाथरूम में हैंगर के सहारे गमछे से बने फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि प्रेमी के साथ होटल पहुंची युवती ने रविवार को एक कमरा बुक कराया था।
इसके बाद सोमवार देर रात दूसरा कमरा एक दोस्त के लिए भी बुक कराया। जिस कमरे को युवती ने कथित भाई के लिए बुक कराया था उसी कमरे से शव बरामत हुआ। मामले में होटल संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 mins agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
2 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
4 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
5 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
6 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
7 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त