West Bengal: पश्चिम बंगाल में शनिवार को भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर हमला हुआ है। केंद्रीय मंत्री का काफिला कूचबिहार के दिनहाटा से गुजर रहा था, तभी उन पर पत्थर, लाठी-डंडे और बम से हमला किया गया। हमले में मंत्री निशित सुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं।
प्रमाणिक ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी समर्थित गुंडों ने उन पर हमला किया। यहां लोकतंत्र ध्वस्त हो गया है। यहां मंत्री-नेता सुरक्षित नहीं है। प्रशासन अनदेखी कर रहा है, जो पत्थरबाजी और बमबाजी कर रहे हैं, पुलिस उन्हें संरक्षित कर रही है।
कूचबिहार से सांसद हैं प्रमाणिक
दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक कूचबिहार से सांसद हैं। वे शनिवार को दिनहाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे। तभी रास्ते में सताई इलाके में उनके काफिले पर लाठी, डंडो और पत्थरों के साथ-साथ बम से हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद तमाम भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
हमलावरों को रास्ते से हटाने के लिए बल का प्रयोग करते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हमले से नाराज भाजपा कर्मियों ने तृणमूल के खिलाफ जमकर बवाल काटा है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
बवाल का वीडियो देखिए
आधार खो चुकी है टीएमसी, इसलिए कर रहे हमले
निशित प्रमाणिक ने कहा है कि राज्य भर में जनप्रतिनिधियों के ऊपर हमले करना तृणमूल की मानसिकता बन चुकी है। वह इसलिए कि तृणमूल अपना आधार खो चुकी है। उनके पास डराने और धमकाने का ही एक मात्र रास्ता बचा है। उन्होने यह भी कहा कि उनपर जितना बार हमला होगा, उनके समर्थक जवाब में फूल बरसाएंगे।
अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: Congress Plenary Session: सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला, कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र पर कही ये बात
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
33 mins agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
58 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
14 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
16 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines