बंगाल में केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर बमबाजी-फायरिंग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, देखें VIDEO

Union Minister Nisith Pramanik, Trinamool Congress, Coochbehar, West Bengal, West Bengal News, TMC Chief Mamta Banerjee, Attack On Nisith Pramanik, MoS Home & Youth Affairs and Sports, Trinamool Congress-backed goons, Coochbehar's Dinhata area

पुलिस को उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं।

विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल में शनिवार को भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर हमला हुआ है। केंद्रीय मंत्री का काफिला कूचबिहार के दिनहाटा से गुजर रहा था, तभी उन पर पत्थर, लाठी-डंडे और बम से हमला किया गया। हमले में मंत्री निशित सुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं।

प्रमाणिक ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी समर्थित गुंडों ने उन पर हमला किया। यहां लोकतंत्र ध्वस्त हो गया है। यहां मंत्री-नेता सुरक्षित नहीं है। प्रशासन अनदेखी कर रहा है, जो पत्थरबाजी और बमबाजी कर रहे हैं, पुलिस उन्हें संरक्षित कर रही है।

विज्ञापन

कूचबिहार से सांसद हैं प्रमाणिक

दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक कूचबिहार से सांसद हैं। वे शनिवार को दिनहाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे। तभी रास्ते में सताई इलाके में उनके काफिले पर लाठी, डंडो और पत्थरों के साथ-साथ बम से हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद तमाम भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

हमलावरों को रास्ते से हटाने के लिए बल का प्रयोग करते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हमले से नाराज भाजपा कर्मियों ने तृणमूल के खिलाफ जमकर बवाल काटा है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन

बवाल का वीडियो देखिए

आधार खो चुकी है टीएमसी, इसलिए कर रहे हमले

निशित प्रमाणिक ने कहा है कि राज्य भर में जनप्रतिनिधियों के ऊपर हमले करना तृणमूल की मानसिकता बन चुकी है। वह इसलिए कि तृणमूल अपना आधार खो चुकी है। उनके पास डराने और धमकाने का ही एक मात्र रास्ता बचा है। उन्होने यह भी कहा कि उनपर जितना बार हमला होगा, उनके समर्थक जवाब में फूल बरसाएंगे।

विज्ञापन

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ