सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के वरिष्ठ अधिकारी के लिए कराए गए खास इंतजामों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मामला उस समय तूल पकड़ गया जब प्रयागराज दौरे से जुड़ा एक आधिकारिक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस ऑर्डर में अधिकारी की निजी सुविधाओं के लिए लंबी लिस्ट शामिल थी, जिसे लेकर अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ी नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया पर भी इस ऑर्डर की काफी आलोचना हो रही है.
ये भी पढ़ें: शंकराचार्य और पूर्व CBI डायरेक्टर की बंद कमरे में सीक्रेट मीटिंग, 25 मिनट की बातचीत में क्या हुआ?
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, BSNL के डायरेक्टर (CFA) विवेक बंजाल 25 और 26 फरवरी को प्रयागराज के दौरे पर जाने वाले थे. इस दौरे के लिए जारी आदेश में करीब 50 अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं. आदेश में यात्रा और बैठक की व्यवस्थाओं के साथ-साथ ऐसी चीजें भी शामिल थीं, जो आम तौर पर सरकारी दौरे का हिस्सा नहीं मानी जातीं. ऑर्डर के मुताबिक, अधिकारी के लिए नहाने और धार्मिक कार्यक्रमों की पूरी तैयारी करने को कहा गया था. इसमें स्नान के बाद इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे तौलिया, अंडरगारमेंट, चप्पल, हेयर ऑयल, कंघी और शीशा तक शामिल थे. इसके अलावा होटल या सर्किट हाउस में फल, ड्राई फ्रूट, शेविंग किट, साबुन, शैम्पू और टूथब्रश जैसी प्राइवेट इस्तेमाल की चीजें भी रखने के निर्देश दिए गए थे.
आदेश पर मचा बवाल
जैसे ही ये आदेश पब्लिक हुआ, इसकी काफी आलोचना होने लगी. लोगों ने सवाल उठाया कि सरकारी संसाधनों और कर्मचारियों का इस्तेमाल इस तरह की निजी सुविधाओं के लिए क्यों किया जा रहा है. मामला सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह के VIP इंतजाम सरकारी नियमों और कामकाजी संस्कृति के खिलाफ हैं. सिंधिया ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं और साफ किया है कि सरकारी पद का मतलब निजी सुविधाओं का दुरुपयोग नहीं होता. उन्होंने ये भी कहा कि सरकारी संस्थानों की छवि बनाए रखना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है. BSNL की ओर से भी बयान जारी कर कहा गया है कि कंपनी ऐसे किसी भी व्यवहार का समर्थन नहीं करती, जो नियमों के खिलाफ हो. मामले की जांच की जा रही है और जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
ये भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव के लिए मायावती का बड़ा ऐलान, इस ब्राह्मण चेहरे को बनाया पहला प्रत्याशी
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
1 hr agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines