Ujjwal Nikam: बदलापुर में बच्चियों के साथ हुई वारदात के बाद आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब सरकार ने भी केस की जांच में तेजी लाने के लिए फेमस सीनियर वकील उज्ज्वल निकम को जिम्मेदारी सौंपी है। उज्ज्वल निकम वही वकील हैं जिन्होंने कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इसके अलावा उनके नाम कई उपलब्धियां हैं।
उज्जवल निकम को इस केस में लाने की जानकारी डिप्टी सीएम के कार्यालय ने दी। कार्यालय ने बताया कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर में हुई इस घटना की जांच में तेजी लाने ले लिए वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को सरकारी वकील नियुक्त किया गया है। साथ ये भी बताया गया कि ये मामला फास्ट-ट्रैक कोर्ट में जाएगा.
कौन हैं उज्जवल निकम
उज्जवल निकम का जिक्र 26/11 के हमलों में सुना होगा। इस दौरान उनको विशेष लोक अभियोजक बनाया गया था। इस हमले का दोषी कसाब था जिसको फांसी दी गई थी। कसाब को फांसी की सजा दिलाने वाले उज्जवल निकम ही थे। उनके बदलापुर केस में आने के बाद इसकी जांच में तेजी देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें… Badlapur Protest: महाराष्ट्र बंद का ऐलान, CM शिंदे बोले-प्रदर्शन में राजनीति, पढ़िए अपडेट्स
पद्मश्री से सम्मानित
उज्जवल निकम को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री भी मिल चुका है। इसके साथ ही वो इस साल राजनीति में भी उतरे। उज्जवल निकम ने मुंबई उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्र से सत्तारूढ़ भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि उनको इस चुनाव में कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने शिकस्त दी थी।
क्या है बदलापुर मामला?
बदलापुर में मंगलवार को दो बच्चियों (जिनकी उम्र 4 साल थी) के साथ स्कूल के सफाईकर्मी ने यौन उत्पीड़न किया। जिसका खुलासा होने के बाद लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। इस दौरान बदलापुर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई, जिसकी वजह से कई ट्रेनों के संचालन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना करना पड़ा, इस मामले में अब तक तीन पुलिसकर्मी भी निलंबित हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
9 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
15 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
15 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
16 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
16 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines