विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में उस समय काफी हंगामा खड़ा हो गया, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान मंदिर प्रशासन के स्टाफ से बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की भी की।
दरअसल भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों और मंदिर में मौजूद स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की और बहस हो गई।
पुजारियों और स्टाफ से बदसलूकी
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्टाफ के बीच मारपीट की भी जानकारी सामने आ रही है, इस घटना में मंदिर के पुजारियों और स्टाफ से बदसलूकी भी की गई है। फिलहाल मामले में कोई भी बोलने से बच रहा है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेजस्वी सूर्या समर्थकों के साथ बुधवार सुबह उज्जैन पहुंचे थे, यहां वह महाकालेश्वर दर्शन करने पहुंचे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार और दूसरे पदाधिकारी भी वहां मौजूद थे। तेजस्वी सूर्या दर्शन करने के लिए गर्भगृह के पास गए तो उनके साथ कुछ अन्य पदाधिकारी भी अंदर चले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों को सुरक्षाकर्मियों ने नंदी हॉल तक जाने से रोक दिया।
हंगामा शुरू कर दिया
इस बात से नाराज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और बैरिकेडिंग हटाते हुए जबरदस्ती अंदर प्रवेश कर गए। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बना लिया। जिसमें बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हंगामा और जबरदस्ती अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि मामले में वरिष्ठ अधिकारी अभी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। धक्कामुक्की और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
26 mins agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 hr agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
5 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
7 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines