मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट के सचिव मिलिंद नारवेकर ने बाघ की फोटो ट्वीट कर लिखा है कि हमारा सिम्बल श्री उद्धव बालसाहेब ठाकरे। बता दें कि चुनाव आयोग ने आगामी अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों गुटों को पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। उद्धव ठाकरे ने आज शाम 7 बजे एक बैठक बुलाई है जहां शिवसेना नेता चुनाव चिन्हों पर चर्चा करेंगे।
अभी पढ़ें – चुनाव चिन्ह ‘धनुष और तीर’ फ्रीज, शिंदे और उद्धव कोई गुट नहीं कर सकता इस्तेमाल
बता दें कि 1 अक्टूबर 1989 को धनुष और तीर के प्रतीक के रजिस्ट्रेशन से पहले सेना ने नारियल के पेड़, रेलवे इंजन, तलवार और ढाल, मशाल, कप और तश्तरी जैसे प्रतीकों का इस्तेमाल किया था।
उद्धव गुट के एक सीनियर नेता ने पुष्टि की कि उन्हें पार्टी और कई विशेषज्ञों से प्रतीकों पर सुझाव मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता चुनाव आयोग के पास उपलब्ध मुफ्त प्रतीकों में से विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी उपचुनाव के लिए चुनाव चिन्हों के विकल्पों पर लंबी बैठक हुई है। इससे पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने शनिवार को चुनाव आयोग के आदेश को अन्याय करार दिया। शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग के आदेश के बाद शनिवार को शिवसेना के बागी नेताओं पर निशाना साधा।
अभी पढ़ें – Rajasthan: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन, लंबे समय से अस्वस्थ थे
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘खोकेवाले’ के गद्दारों ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज करने का यह बेशर्म और घिनौना कृत्य किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम सच्चाई के पक्ष में हैं। सत्यमेव जयते!
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
29 mins agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
45 mins agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines