---विज्ञापन---

राजस्थान

Udaipur News: योगी की राह चले गहलोत, उदयपुर में रिसाॅर्ट पर चला बुलडोजर

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में यूआईटी ने निलंबित एएसपी दिव्या मित्तल के रिसाॅर्ट पर बुलडोजर चला दिया। बता दें कि निलंबित आरपीएस अधिकारी मित्तल को एसीबी ने 2 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। यूआईटी ने 1 मार्च को दिया था नोटिस यूआईटी के अधिकारियों की मानें तो मित्तल के नेचर हिल्स पैलेस […]

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में यूआईटी ने निलंबित एएसपी दिव्या मित्तल के रिसाॅर्ट पर बुलडोजर चला दिया। बता दें कि निलंबित आरपीएस अधिकारी मित्तल को एसीबी ने 2 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था।

यूआईटी ने 1 मार्च को दिया था नोटिस

यूआईटी के अधिकारियों की मानें तो मित्तल के नेचर हिल्स पैलेस के रिसाॅर्ट के अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। दिव्या को अवैध निर्माण के चलते यूआईटी ने 1 मार्च को नोटिस दिया था। रिसाॅर्ट को गुरुवार शाम से ही खाली कराया जा रहा था। फिलहाल यूआईटी का अतिक्रमण दस्ता ध्वस्त की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

---विज्ञापन---

फिलहाल जेल में बंद है दिव्या

बता दें कि एसओजी की एडिशनल एएसपी दिव्या मित्तल को एसीबी ने 2 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी ने दिव्या मित्तल पर रिश्वत देनेे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। दिव्या मित्तल फिलहाल जेल में बंद है। एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

यह था मामला

2 साल पहले अजमेर में करीब 11 करोड रुपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाएं पकड़ी गई थी। इस मामले में रामगंज और अलवर गेट थाना पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए थे, एक के बाद एक जांच अधिकारी बदलने के बाद मामला एसओजी को सौंपा गया था। इस मामले में एएसपी पर 2 करोड़ का रिश्वत मांगने का आरोप है। मांडवाली के बाद मामला 50 लाख रुपये में तय हुआ था।

First published on: Mar 03, 2023 10:59 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola