AC चलाकर कुंभकर्ण की नींद सोया झोलाछाप डाॅक्टर, ठंड लगने से 2 नवजातों की हुई मौत
Edited By Rakesh Choudhary

Two New Born Died Due Clinic In Shamli
Edited By Rakesh Choudhary

Two New Born Died Due Clinic In Shamli
Two New Born Died Due To Cold Illegal Clinic In Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक झोलाछाप डाॅक्टर की लापरवाही से 2 नवजातों की मौत हो गई। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि क्लीनिक अवैध था। घटना रविवार की है।
जानकारी के अनुसार शामली के कैराना स्थित मोहल्ला आर्यपुरी देवी मंदिर में अवैध क्लिनिक में दो नवजातों की मौत हो गई। दोनों शिशुओं की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि कैराना के बसेड़ा गांव निवासी नाजिम की पत्नी और कैराना के ही बिजलीघर निवासी ताहिर की पत्नी एक दिन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक बेटे को जन्म दिया। अचानक दोनों ही शिशुओं की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे क्लिनिक में भर्ती कराया।
क्लिनिक के डाॅक्टर ने दोनों की तबीयत खराब होने के चलते क्रिटिकल वार्ड में भर्ती किया। दोनों को मशीन पर रखा गया। इस दौरान रात को ड्यूटी पर तैनात पंखे और एसी चलाकर सो गया। इसके बाद ठंड से दोनों नवजातों की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने सीसीटीवी की जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि क्लिनिक के बाहर लगे बोर्ड पर रजिस्ट्रेशन नंबर गायब था। इस पर पुलिस ने इसकी सूचना सीएमओ को दी। मामले में एसीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि पहले भी क्लिनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। यह क्लिनिक अवैध था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: