---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Tripura: कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन पर हमला, अस्पताल में भर्ती कराए गए

त्रिपुरा: त्रिपुरा में कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ डाले और उन पर जानलेवा हमला किया। सूत्रों के अनुसार विधायक के सिर में चोंट आई हैं। Tripura Congress MLA Sudip Roy Barman attacked by unidentified people in Agartala. He is undergoing treatment […]

---विज्ञापन---

त्रिपुरा: त्रिपुरा में कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ डाले और उन पर जानलेवा हमला किया। सूत्रों के अनुसार विधायक के सिर में चोंट आई हैं।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक उन्हें घायल हालत में अगरतला के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज का पता लगाया जा रहा है। हमलावर कौन थे और उन्होंने क्यों हमला बोला इस बात की तफ्तीश जारी है। जल्द ही विधायक के बयान लिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधायक और राष्ट्रीय पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिरानिया गए थे। लेकिन जिरानिया अनुमंडल के स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के उल्लंघन का हवाला देकर उन्हें अनुमति नहीं दी। पुलिस प्रशासन की ओर से लगाए गए नाकेबंदी को देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिरानिया स्कूल के सामने सड़क जाम कर गृह विभाग की कथित आंशिक भूमिका का विरोध किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता हट गए। आरोप है कि इस बीच कुछ अज्ञात लोगों ने विधायक पर हमला बोल दिया।

First published on: Aug 11, 2022 08:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola