जयपुर: राजधानी में शादीशुदा महिला को तीन तलाक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को परिवार के सामने तलाक दे दिया। साथ ही उसे धमकी देते हुए कहा कि मैं डरता तो किसी के बाप से भी नहीं हूं, जो उखाड़ ना है वो उखाड़ लो। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक पति ने परिवार के सामने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। वहीं पति ने तलाक देने के बाद पत्नी से बच्ची को गिफ्ट देने की बात कही। बोला- यह बच्ची मेरे तरफ से गिफ्ट, जाओ मेरे नाम के बिल फाड़ो, जो उखाड़ना है वो उखाड़ो। रामगंज थाने में पीड़िता ने तीन तलाक का मामला दर्ज करवाया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ भूरी सिंह ने बताया कि घाटगेट इलाके के रहने वाली 26 वर्षीय विवाहिता ने तीन तलाक को लेकर एक शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बीते 7 जून 2022 को रामगंज थाने में पति और सास-ससुर के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवाई थी जिसको लेकर 5 अगस्त को पति और उसके दोस्तों ने चुपचाप राजीनामा करने को कहा। विश्वास दिलाया कि अब किसी प्रकार का कोई गलत उसके और उसकी बच्ची के साथ नहीं होगा। 500 रुपए के स्टाम्प पर राजीनामा करवा दिया।
इस दौरान पीड़िता के पति ने कहा कि मां नाराज हैं, इसलिए हमें किराए पर कमरा लेकर अलग रहना पड़ेगा। राजीनामा होने के करीब एक महीने बाद वह घाटगेट आया, जहां से अपनी पत्नी और बच्चे को लुनियावास में एक किराए मकान में ले गया। जहां 2-3 दिन माँ बेटी को भूखा रहना पड़ा।
इसके कुछ दिन बाद वो आया और पत्नी को पीहर छोड़ने के लिए लकेर आ गया। इस दौरान उसने पीड़िता से कहा कि तू मुझे और मेरी मां को पसंद नहीं है। अगर, तुझे नहीं छोड़ा तो मां मुझे प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देगी। इसके बाद परिवार के लोगों के सामने आरोपी ने उसे तीन तलाक-तलाक कहकर छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
56 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
5 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
5 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
6 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines