हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bengal Politics: 'तृणमूल कांग्रेस के 21 नेता अब भी मेरे संपर्क में', BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा

विज्ञापन

नई दिल्ली: भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बार फिर दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 21 विधायक उनके साथ सीधे संपर्क में हैं। कोलकाता में बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि 21 टीएमसी विधायक अभी भी मेरे संपर्क में हैं। मैंने यह पहले भी कहा था और फिर कह रहा हूं, मैं अपनी बात पर कायम हूं। बस समय का इंतजार करें।

अभीsocietyofrock.com) 4pt; background: white;”> पढ़ें – NIA का ‘ऑपरेशन PFI’, दिल्ली अध्यक्ष परवेज और उसका भाई गिरफ्तार

मिथुन बोले- मैं वही गलती नहीं दोहराऊंगा

अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें पता है कि तृणमूल नेताओं को भाजपा में लेने पर पार्टी के भीतर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेताओं का कहना है कि हम हम सड़े हुए आलू नहीं लेंगे। मैंने कहा है कि मैं इतना नासमझ नहीं हूं और मैं वही गलती नहीं दोहराऊंगा।

शनिवार को दुर्गा पूजा से पहले मिथुन चक्रवर्ती भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के लिए कोलकाता में थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या भाजपा में शामिल होने वाले टीएमसी के इच्छुक विधायकों की संख्या बढ़ी है। चक्रवर्ती ने कहा, “मैं आपको सटीक संख्या नहीं बताऊंगा, लेकिन यह कह सकता हूं कि संख्या 21 से कम नहीं है”।

अभी पढ़ें – NIA का ‘ऑपरेशन PFI’, दिल्ली अध्यक्ष परवेज और उसका भाई गिरफ्तार

ममता बनर्जी के बयान पर भी मिथुन ने की टिप्पणी

मिथुन चक्रवर्ती ने सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग वाले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर भी टिप्पणी की। ममता बनर्जी ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है।

पश्चिम बंगाल के सीएम की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर मिथुन चक्रवर्ती ने जवाब दिया और कहा कि हां, मुझे लगता है कि ममता बनर्जी सही हैं। वास्तव में पीएम ऐसा नहीं कर रहे हैं। आपको (ममता बनर्जी को) यह बताना होगा कि बीजेपी बंगाल ब्रिगेड ने आपके साथ क्या गलत किया है? मैंने यह पहले भी कहा था, अगर आपने कुछ गलत नहीं किया है, अगर आप साफ हैं, घर जा सकते हैं और चैन से सो सकते हैं, कुछ नहीं होगा। लेकिन अगर कोई सबूत है तो प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भी आपको नहीं बचा सकते।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें