---विज्ञापन---

प्रदेश

MP में आज से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू, सीएम शिवराज भोपाल से करेंगे शुरुआत

भोपाल: मध्यप्रदेश में शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल से इसकी शुरुआत करेंगे। जुमेराती पोस्ट ऑफिस में शनिवार को सीएम द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। बता दें कि विलीनीकरण आंदोलन के समय यही तिरंगा फहराया गया था। घटना से आंदोलन को भोपाल रियासत में नागरिकों का समर्थन […]

भोपाल: मध्यप्रदेश में शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल से इसकी शुरुआत करेंगे। जुमेराती पोस्ट ऑफिस में शनिवार को सीएम द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। बता दें कि विलीनीकरण आंदोलन के समय यही तिरंगा फहराया गया था। घटना से आंदोलन को भोपाल रियासत में नागरिकों का समर्थन मिला था। मुख्यमंत्री शनिवार को गृह ग्राम जैत के निवास पर भी तिरंगा झंडा फहरायेंगे और प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करेंगे।

आम जनता के लिए आज से खुलेगा राजभवन

बता दें कि से आम जनता के लिए शनिवार से राजभवन खुला रहेगा। आम जनता 13, 14 और 16 अगस्त को राजभवन का भ्रमण कर सकेगी। शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता को अनुमति रहेगी। लोग राजपथ, बैंक्वेट हॉल, दरबार हॉल की सुंदरता को देख सकेंगे। राजभवन में वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। राज्यपाल ने अमृत महोत्सव में जनता के लिए भवन के द्वार खोलने के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---
नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज
नगर निगम के करदाताओं के लिए लोक अदालत के तहत शिविर लगाया जाएगा। करदाताओं को बकाया राशि पर लगे अधिभार में छूट दी जाएगी। नगर निगम आयुक्त ने सभी करदाताओं से लोक अदालत के तहत टैक्स भुगतान करने की अपील की है।

प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये 15 अगस्त से अभियान शुरू होगा। एक महीने में सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। प्रदेश में 4 करोड़ 88 लाख पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाये जाने हैं। 2 करोड़ 84 लाख व्यक्तियों के कार्ड बनाये जा चुके हैं।

हर गांव में ऑथेंटिफिकेशन कर आशा कार्यकर्ता कार्ड बनायेंगी। रोजगार सहायक के माध्यम से भी काम किए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से चर्चा की है। बताया जा रहा है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग हुई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2022 09:32 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola