नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में किसानों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर 20 से अधिक किसान सवार थे। घटना के बाद करीब 13 किसान तैरकर नदी से बाहर आ गए जबकि अन्य को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने कहा कि जो लोग बाहर आए, उन्होंने बताया कि उनके साथ अन्य लोग भी थे जो बाहर नहीं आ पाए हैं। उन्होंने कहा कि लापता किसानों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, किसान पास की मंडी से खीरा बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पाली रोड पर बने गर्रा नदी पुल पर ट्रैक्टर का एक पहिया उतर गया और ट्रैक्टर नदी में गिर गया। मौके पर मौजूद जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि हमने गोताखोरों को बुलाया है। साथ ही स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
7 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
11 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
12 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines