उत्तर प्रदेश: हरदोई में किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, राहत बचाव कार्य जारी

Tractor Trolley Falls Into River

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में किसानों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर 20 से अधिक किसान सवार थे। घटना के बाद करीब 13 किसान तैरकर नदी से बाहर आ गए जबकि अन्य को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने कहा कि जो लोग बाहर आए, उन्होंने बताया कि उनके साथ अन्य लोग भी थे जो बाहर नहीं आ पाए हैं। उन्होंने कहा कि लापता किसानों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, किसान पास की मंडी से खीरा बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पाली रोड पर बने गर्रा नदी पुल पर ट्रैक्टर का एक पहिया उतर गया और ट्रैक्टर नदी में गिर गया। मौके पर मौजूद जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि हमने गोताखोरों को बुलाया है। साथ ही स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ