नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है। ये फैसला शीतलहर के चलते लिया गया है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सर्दी को देखते हुए स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखें जाएंगे।
और पढ़िए –दिल्ली में भारी जाम, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल
दिल्ली के अधिकांश निजी स्कूलों में 8 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था और कल खुलने वाला था। दिल्ली के सरकारी स्कूल भी 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। दिल्ली-यूपी समेत कई राज्य में ठंड का प्रकोप जारी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों तक घना से बहुत घना कोहरा बना रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ आरके जेनामणि ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति को लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के लिए रेड अलर्ट और राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 10 जनवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण, दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
और पढ़िए –MP News: भोपाल में करणी सेना की हुंकार, आर्थिक आधार पर आरक्षण समेत की यह बड़ी मांगें
इस बीच, उत्तर राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश में 9-10 जनवरी को क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर से गंभीर स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और तेलंगाना के छिटपुट इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा। पिछेल दो-तीन दिनों से दिल्ली में पहाड़ी इलाकों से ज्यदा सर्दी पड़ रही है। घने कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली ट्रेनें समय से लेट चल रही हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
19 mins agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 hr agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
11 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
12 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
13 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
14 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
15 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
16 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines