Trending News: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की फुटबॉल खेलती हुई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर एमपी कप टूर्नामेंट 2022 के फाइनल में साड़ी और स्नीकर्स पहने फुटबॉल खेलते हुए देखा गया। टीएमसी सांसद ने अपनी तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं।
जानकारी के मुताबिक, कृष्णानगर एमपी कप टूर्नामेंट 2022 के फाइनल में महुआ मोइत्रा मौजूद थीं। इस दौरान वे मैदान पर पहुंचीं और फुटबॉल को किक करने से खुद को रोक नहीं पाईं। वायरल हुई पहली तस्वीर में वह नारंगी रंग की साड़ी के साथ जूते और चश्मा पहने फुटबॉल को किक मारती दिख रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में वे गोलपोस्ट के आगे खड़ीं दी रही हैं।
इन तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए महुआ मोइत्रा ने लिखा कि कृष्णनगर एमपी कप टूर्नामेंट 2022 के फाइनल से मजेदार क्षण। और हां, मैं साड़ी पहनकर खेलती हूं।” महुआ की इन तस्वीरों को करीब 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं जबकि 600 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है।
सांसद को साड़ी पहने फुटबॉल खेलते हुए देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट भी किया। कई लोगों ने इमोजी के साथ उनके पोस्ट पर कमेंट किए, तो कुछ ने उनकी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “अरे वह कमाल है,” जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, “@MahuaMoitra आप हमारे देश में सच्ची प्रेरणा हैं।” तीसरे ने लिखा, “साड़ी पहने भारतीय महिला अपनी बहुमुखी, फिर भी ग्लैमरस सर्वश्रेष्ठ!”
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्या आप उससे ज्यादा प्यार कर सकते हैं? क्या रॉकस्टार है! (ameriseed.net) ” राजनेता और भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी उनकी तस्वीर पर टिप्पणी की और लिखा, “कूल, लव द शॉट।” गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से लोकसभा सदस्य हैं।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
5 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
45 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
53 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 685 के पार
1 hr ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
8 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
9 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
9 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
9 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines