मुंबई: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस का दावा है कि रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में धमकी भरे आठ कॉल आए हैं। अस्पताल के अधिकारियों की ओर से डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत की गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी
मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशन दास अस्पताल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी भरे कॉल आने की शिकायत दर्ज कराई है। अस्पताल में तीन से अधिक कॉल आए। मामला दर्ज किया जा रहा है, जांच जारी है।
रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत
उधर, रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की ओर से कहा गया है कि मुकेश अंबानी को अज्ञात व्यक्ति की ओर से जान से मारने की धमकी देते हुए कुल आठ कॉल किए गए हैं। हमने मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस से शिकायत की है।
2021 में भी मुकेश अंबानी को मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले 2021 में मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास एंटिलिया के बाहर 20 जिलेटिन स्टिक से भरी एक कार मिली थी। मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को संबोधित करते हुए गाड़ी के अंदर एक धमकी भरा पत्र छोड़ा गया था जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी।
कार में जिलेटिन स्टिक की जानकारी के बाद सचिन वाजे के नेतृत्व में मुंबई की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट समेत कई पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। मामले की जांच सचिन वाजे कर रहा था। घटना के कुछ दिनों बाद ठाणे के एक व्यवसायी मनसुख हिरेन की रहस्यमयी मौत हुई थी और फिर मामले को एनआईए को सौंपा गया था। अंबानी के घर के बाहर मिली स्कॉर्पियो का मालिक हिरेन ही था। उसने पहले दावा किया था कि वाहन एक सप्ताह पहले चोरी हो गया था। उनका शव 5 मार्च, 2021 को ठाणे में एक नाले में मिला था।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
22 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
55 mins agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
18 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines