हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'खुद को गरीब बताने वालों के पास iPhone, 12 करोड़ का घर', ममता बनर्जी पर BJP का तंज

विज्ञापन

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर तंज कसा है। घोष ने ट्वीट कर कहा कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे खुद को गरीब होने का दावा करते हैं। लेकिन वे वही हैं जो लाखों रुपये के आईफोन का इस्तेमाल करते हैं और 12 करोड़ रुपये के घर में रहते हैं, लेकिन अब टीएमसी बंगाल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना पाएगी।

दिलीप घोष ने शनिवार को बांकुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में दिए गए भाषण वाले एक वीडियो को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। वीडियो में दिलीप घोष कहते हैं कि ममता बनर्जी खुद को गरीब बताती हैं और आईफोन का उपयोग करती हैं, जिसकी प्रत्येक कीमत 1 लाख रुपये है।

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि याद है ‘दीदीमोनी’ (ममता बनर्जी) ने क्या कहा था? ‘फेसटाइम पर बात करें। फेसटाइम केवल iPhones पर उपलब्ध है। आप में से कितने लोग फेसटाइम का इस्तेमाल करते हैं?”

एक अन्य ट्वीट में दिलीप घोष ने कहा कि जैसा कि टीएमसी के डकैतों को पकड़ा जा रहा है, ममता बनर्जी की रातों की नींद हराम हो गई है। इससे पहले जब बेरोजगार युवा नौकरी के लिए रोते थे, मरीजों को इलाज के लिए बाहर भागना पड़ता था और वह बेफिक्र रहती थीं और चैन की निंद सोती थीं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola