भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कन्हैयालाल हत्याकांड की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी मिली थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मकान के पोर्च में पत्र एक मिला जिसमें धमकी दी गई थी कि यदि धर्म परिवर्तन नहीं किया तो सिर तन से जुदा कर दिया जाएगा। इस धमकी के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया था।
इसके बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सिर कलम करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने लेटर की हैंड राइटिंग की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद इंजीनियर को फोन करने वाले शख्स को कॉल डिटेल के आधार पुलिस ने यूपी से हिरासत में ले लिया है।
कॉल करने वाले युवक को उत्तर प्रदेश से किया डिटेन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर विजय को कॉल करने वाले युवक को उत्तर प्रदेश से हिरासत में ले लिया है जिसे भीलवाड़ा लाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पत्र लिखने वाले की तलाश जारी है और पत्र की पुलिस तकनीकी विश्लेषण करते हुए जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
पुलिस ने दी ये सूचना
सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर विजय गुरुवार को धमकी भरा पत्र मिला था और पत्र मिलने के दौरान युवक को एक कॉल भी आया था। इस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कॉल करने वाले युवक को डिटेन कर लिया है।
क्या लिखा है पत्र में
लेटर में लिखा था कि तुम्हारी सारी जानकारी हमारे पास है। हमारे लिए काम करो। अपना और अपने बच्चों को धर्म बदल लो। अगर तुम धर्म परिवर्तन नहीं करते हो तो सिर कलम कर दिया जाएगा। पत्र में धर्म परिवर्तन कराने के लिए पैसे देने का भी लालच दिया गया।
युवक के आवास पर दो सुरक्षा गार्ड तैनात
जानकारी के मुताबिक पीड़ित सफ्टवेयर इंजीनियर 3 दिन पूर्व ही भीलवाड़ा आया था। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद इंजीनियर का पूरा परिवार दहशत में है। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने युवक के आवास पर दो हथियारबंद सुरक्षा गार्ड तैनात कर दी है।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines