नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। श्रीकांत की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को दबाव बनाने के लिए पुलिस ने मंगलवार सुबह उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए दूसरी बार हिरासत में लिया गया है। वहीं रविवार देर रात सोसायटी में अवैध रूप से घुसने वाले छह लोगों को जेल भेज दिया है।
सोसायटी में महिला के साथ की थी बदसलूकी-मारपीट
आपको बता दें कि कथित नेता श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी परिसर में रहने वाली एक महिला के साथ गाली-गलौज करने और मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। महिला ने श्रीकांत द्वारा सोसायटी में अतिक्रमण करने का विरोध किया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया, लेकिन श्रीकांत त्यागी तभी से फरार है। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत नोएडा के भंगेल का रहने वाला है।
उत्तराखंड में मिली थी आखिरी लोकेशन
उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मिली थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। सोमवार को उसने अपने वकील के माध्यम से सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई थी, जिस पर कोर्ट ने मुकदमों की रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी। वहीं भारी संख्या में पुलिस ने सूरजपुर में डेरा डाल दिया है। अब नोएडा पुलिस उसकी लोकेशन पता करने के लिए उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है।
एटीएम का इस्तेमाल नहीं कर रहा है श्रीकांत
जानकारी के मुताबिक नोएडा पुलिस ने पिछले शुक्रवार को भी श्रीकांत की पत्नी को हिरासत में लिया था। 24 घंटे से अधिक समय तक उससे पूछताछ की गई थी। पत्नी के अलावा श्रीकांत के अन्य परिवार वालों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सूत्रों के मुताबिक अभी भी कई परिवार वालों से पूछताछ की जारी है। पुलिस ने बताया कि वह किसी भी प्रकार का ऑनलाइन लेनदेन या फिर एटीएम का इस्तेमाल नहीं कर रहा है।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
25 mins agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
42 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines