विपिन श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अपहरण और हत्या का आरोपी 24 घंटे के भीतर ही पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग निकला। पीछे दौड़ लगाने के बावजूद शातिर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। नतीजे यह रहा कि ड्यूटी पर तैनात 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गए। आरोपी भागने और पीछे पकड़ने के लिए दौड़ लगाते पुलिसवालों की तस्वीर CCTV में कैद हुई हैं।
दरअसल, फिरौती और हत्या करने के मामले में जयपाल बघेल उर्फ मुकेश परिहार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को ही दिल्ली से पकड़ा था। वह 9 साल से खुद को मृत घोषित कर दिल्ली में नाम बदलकर रह रहा था। शनिवार को वह दिल्ली से ग्वालियर लाया गया। लेकिन आरोपी को जब कोटेश्वर स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल स्कूल में दस्तावेजों की पड़ताल के लिए SI मोहन सिंह और हवलदार रवि पाठक लेकर पहुंचे तो वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। जिसके बाद पुलिसकर्मी पीछे पकड़ने दौड़े लेकिन आरोपी को नहीं पकड़ पाए।
आरोपी के साथ SI समेत 3 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन इनमें से 2 ही ड्यूटी पर थे। इस मामले में 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। बहोड़ापुर थाने में 2013 में एक व्यापारी के बेटे प्रंकुल शर्मा के अपहरण, फिरौती और हत्या के मामले में जयपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
7 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
16 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines